ganesh chaturthi

इंदौर में 7वीं कक्षा की छात्रा से नाबालिग ने किया दुष्‍कर्म, गर्भवती हुई तो हो गया फरार

Updated: बुधवार, 17 नवंबर 2021 (20:18 IST)
इंदौर। इंदौर में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। दुष्‍कर्म करने वाला भी नाबालिग है। छात्रा के साथ आए दिन दुष्कर्म होने से वह 3 माह की गर्भवती हो गई थी। बाद में एफआईआर दर्ज होने के बाद नाबालिग इंदौर से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

एरोड्रम पुलिस ने एक 12 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्‍कर्म करने के मामले में नाबालिग लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। करीब 3 माह पहले उसी इलाके में रहने वाले एक नाबालिग लड़के ने स्कूल से बाहर निकलते समय छात्रा को रोका और घर तक छोड़ने की बात कर अपनी गाड़ी पर बैठा लिया।

छात्रा उसकी बातों में आ गई। जिसके बाद वह उसे एक सुनसान जगह ले गया और दुष्‍कर्म किया। इतना ही नहीं उसने छात्रा को धमकी दी कि अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद वह पीड़िता से कई बार मिलता रहा।

बाद में छात्रा गर्भवती हुई तो नाबालिग ने उसे गर्भपात की गोली दी, जिससे पेट में दर्द होने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। डॉक्टर ने बताया कि लड़की को तीन माह का गर्भ था और उसने गर्भपात की दवा खाई है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद नाबालिग इंदौर से फरार हो गया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग आरोपी महाराष्ट्र भाग गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Show comments

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

Tata Trust ने एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर उठाए सवाल, खारिज किया बोर्ड का फैसला, री-अपॉइंटमेंट को दी चुनौती

Russia-Ukraine War : मॉस्को की ओर यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले, रूस का दावा- 1,600 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए

Hamid Ansari : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर क्यों मचा सियासी घमासान, BJP ने किसलिए लिया राहुल गांधी का नाम

Iran US War : ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कतर के जरिए भेजा मैसेज, दी चेतावनी- नहीं मानी तो निर्णायक जंग के लिए तैयार

सभी देखें

'सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक', मंत्री असीम अरुण का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

नितिन नवीन के मेरठ दौरे की तैयारियां पूरी, युवाओं से संवाद और शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में करेंगे शिरकत

योगी सरकार में साक्षरता को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, 75 जिलों में 5.10 लाख शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Tata Trust ने एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर उठाए सवाल, खारिज किया बोर्ड का फैसला, री-अपॉइंटमेंट को दी चुनौती

अगला लेख