Daily Horoscope
✕

Reliance Jio ने 5G प्रौद्योगिकी के परीक्षण के लिए स्पेक्ट्रम की मांग की

Updated: मंगलवार, 21 जुलाई 2020 (08:42 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अत्याधुनिक 5जी प्रौद्योगिकी के परीक्षण को लेकर दूरसंचार विभाग से कुछ खास फ्रीक्वेंसी वाले स्पेक्ट्रम की मांग की है। कंपनी की अमेरिका स्थित पूर्ण अनुषंगी इकाई रेडिसिस विदेशी कंपनियों को कुछ 5जी समाधानों की बिक्री भी शुरू कर दी है।
ALSO READ: रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 12 लाख करोड़ रुपए के पार
सूत्रों के अनुसार रिलायंस जियो ने दिल्ली और मुंबई जैसे शहरी केंद्रों में परीक्षण के लिए 17 जुलाई को 26 गीगाहर्ट्ज (जीएचजेड) और 24 गीगाहर्ट्ज बैंड में 800 मेगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी के साथ 3.5 गीगाहर्ट्ज बैंड में 100 मेगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी की मांग की।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जियो ने कहा कि अमेरिका, दक्षिण कोरिया, जापान, कनाडा और ब्रिटेन जैसे विकसित देशों में उपयोग के लिए उच्च फ्रीक्वेंसी को रखा गया है। कंपनी चाहती है कि भारत को इस मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए इन बैंड में देश में परीक्षण शुरू होना चाहिए। सरकार सुझाव और परीक्षण के लिए तैयार है। कई परीक्षण पहले से जारी हैं।
 
कंपनी ने 26.5-29.5 गीगाहर्ट्ज और 24.25-27.5 गीगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम फ्रीक्वेंसी की मांग की है। इस उच्च फ्रीक्वेंसी बैंड की नीलामी अगले साल होने की संभावना है। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह 5जी प्रौद्योगिकी को दूसरे देशों में बेचने से पहले इसका परीक्षण चाहती है। रिलांयस इंडस्ट्रीज की 43वीं सालाना आम बैठक में मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो ने 5जी समाधान विकसित किया है। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख