रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. samsung washing machine
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 5 नवंबर 2016 (15:10 IST)

सैमसंग को बड़ा झटका, वापस मंगाईं 28 लाख वॉशिंग मशीनें...

सैमसंग को बड़ा झटका, वापस मंगाईं 28 लाख वॉशिंग मशीनें... - samsung washing machine
नई दिल्ली। कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने अमेरिकी बाजार से 28 लाख वॉशिंग मशीनों को वापस मंगाने की घोषणा की है। कुछ लोगों को चोट आने की रिपोर्टों के बाद कंपनी यह कदम उठा रही है। स्मार्टफोन नोट-7 के संकट के बाद कंपनी के लिए यह एक और झटका है।
 
हालांकि कंपनी ने कहा है कि भारत में उसके उपभोक्ता इससे प्रभावित नहीं होंगे। कंपनी टॉप लोडिंग मशीनों को बाजार से वापस मंगा रही है।
 
सैमसंग इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमने स्वैच्छिक रूप से वॉशिंग मशीनों को वापस मंगाया है। हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि इससे उत्तरी अमेरिका के बाहर बेचे गए टॉप लोडिंग मॉडल प्रभावित नहीं होंगे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
एंड्रायड के नए वर्जन, बदल जाएंगे आपके मोबाइल