1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. RBI To Issue New 20 Rupee Note Soon

जल्द जारी होगा 20 रुपए का नया नोट, ये होंगे खास फीचर्स...

Reserve Bank of India
रिजर्व बैंक जल्द ही 20 रुपए का नया नोट जारी करने वाला है। आरबीआई इससे पहले 10, 50, 100 और 500 रुपए का नया नोट जारी कर चुका है। 20 रुपए का नोट ही जारी नहीं हुआ था।
 
नोटबंदी के बाद आरबीआई ने दो नए 200 रुपए और 2000 रुपए के नोट भी जारी किए थे। यह नया नोट महात्मा गांधी सीरीज में ही जारी होगा। नोट पर गांधीजी का चित्र होगा। इस नोट का पिछले नोट से आकार और डिजाइन भी अलग होगा। नए नोट के आने के बाद भी 20 रुपए के पुराने सभी नोट मान्य रहेंगे।
 
नए नोट में पुराने 20 रुपए के नोट के मुकाबले सुरक्षा के भी बेहतर फीचर्स होंगे। हाल ही में आरबीआई ने 100 रुपए का नया नोट जारी किया था। इस नोट में गुजरात की रानी की बाव का चित्र था।
अगला लेख
बैंकों के करीब 10 लाख कर्मचारी क्यों कर रहे हड़ताल, जानिए कारण...