1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. petrol diesel rates in India

कच्चे तेल में गिरावट, पेट्रोल और डीजल के दाम घटे

petrol diesel rates
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में सोमवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट रही और डीजल करीब 14 महीने तथा पेट्रोल 8 महीने के निचले स्तर पर आ गया। 
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे घटकर 70.59 रुपए प्रति लीटर रह गई जो 5 जुलाई 2019 के बाद का निचला स्तर है। डीजल भी लगातार पांचवें दिन सस्ता हुआ। इसकी कीमत 25 पैसे कम होकर 63.26 रुपए प्रति लीटर पर आ गई। 
 

कोलकाता में पेट्रोल 23 पैसे सस्ता होकर 73.28 रुपए प्रति लीटर रह गया। मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमत 24-24 पैसे घटकर क्रमश: 76.29 रुपए और 73.34 रुपए प्रति लीटर पर आ गई। 
 
डीजल की कीमत कोलकाता और चेन्नई में 25-25 पैसे घटकर क्रमश: 65.59 रुपये और 66.76 रुपये प्रति लीटर रही। मुंबई में 26 पैसे की गिरावट के साथ एक लीटर डीजल 66.24 रुपये का बिका। 
अगला लेख
शेयर बाजार पर Corona का साया, निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे