1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Petrol, diesel, petrol-diesel prices

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, जानिए चार शहरों के भाव

Petrol
नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमतों में एक बार फिर आग लगी है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव पहली बार 80 रुपए के पार हो गया है। शनिवार को यहां पेट्रोल 39 पैसे महंगा होकर 80.38 रुपए प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल 44 पैसे महंगा होकर 72.51 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। इस बीच मुंबई में पेट्रोल की कीमत 38 पैसे बढ़कर 87.77 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल की कीमत 47 पैसे बढ़कर 76.98 रुपए प्रति लीटर हो गई है।


कोलकाता में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 39 पैसे और 44 पैसे बढ़कर क्रमशः 83.27 रुपए और 75.36 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहे हैं। एक अन्य महानगर चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के भाव क्रमशः 83.54 रुपए और 76.64 रुपए प्रति लीटर हैं। आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के लिहाज से चेन्नई सबसे टॉप पर रहा है। यहां पेट्रोल 41 पैसे, जबकि डीजल 47 पैसे महंगा हो गया है।
अगला लेख
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिनी बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा