शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Petrol Diesel
Written By
Last Updated : बुधवार, 9 जून 2021 (08:46 IST)

रिकॉर्ड स्तर पर पेट्रोल-डीजल, 37 दिन में 21 बार बढ़े दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

पेट्रोल-डीजल के दाम 1 दिन स्थिर रहने के बाद फिर बढ़े, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव | Petrol Diesel
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम मंगलवार को स्थिर रहने के बाद आज बुधवार को फिर बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। देश के 4 महानगरों में पेट्रोल 25 पैसे तक और डीजल 27 पैसे तक महंगा हुआ।

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल कीमत बुधवार को 25-25 पैसे बढ़कर क्रमश: 95.56 रुपए और 86.47 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।

 
गत 4 मई से अब तक 21 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं जबकि शेष 16 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 5.16 रुपए तथा डीजल 5.74 रुपए महंगा हो चुका है।
 
मुंबई में पेट्रोल 24 पैसे महंगा होकर 101.76 रुपए, चेन्नई में 23 पैसे महंगा होकर 96.94 रुपए और कोलकाता में 24 पैसे महंगा होकर 95.52 रुपए प्रति लीटर हो गया। डीजल मुंबई में 27 पैसे, चेन्नई में 23 पैसे और कोलकाता में 25 पैसे महंगा हुआ।
 
1 लीटर डीजल की कीमत मुंबई में 93.85 रुपए कोलकाता में 89.32 रुपए और चेन्नई में 91.15 रुपए हो गई। 
राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बाद लेह, आंध्रप्रदेश के लगभग सभी जिलों तथा तेलंगाना के कुछ हिस्सों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं।