1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. IMF to help srilankan economy

श्रीलंका का मददगार बना IMF, अर्थव्यवस्था को 33.7 करोड़ डॉलर का सहारा

IMF
Srilanka economy news : आईएमएफ कार्यकारी बोर्ड ने श्रीलंका के साथ 48 महीने की विस्तारित कोष सुविधा के तहत पहली समीक्षा पूरी कर ली है। इससे नकदी संकट से जूझ रहे देश को व्यापक आर्थिक व ऋण स्थिरता बहाल करने के लिए करीब 33.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता दी जाएगी।
 
श्रीलंका के वरिष्ठ मिशन प्रमुख पीटर ब्रेउर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर जारी करने की पहली समीक्षा को समाप्त करने के लिए चीन के साथ ऋण पुनर्गठन का कार्य अत्यंत गोपनीय आधार पर किया गया। श्रीलंका ने अपने कुल ऋण का 52 प्रतिशत हिस्सा चीन को देना है।
 
ब्रेउर ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से चीनी समझौता श्रीलंका की ऋण पुनर्गठन वार्ता के लिए बेहद अच्छी खबर है। हमने अधिकारियों द्वारा अत्यंत गोपनीय आधार पर साझा किए गए समझौते की प्रमुख वित्त शर्तों का सारांश देखा है।
 
IMF ने मंगलवार देर रात समीक्षा पूरी की और द्वीप राष्ट्र को 33.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर की दूसरी किश्त जारी करने की मंजूरी दे दी। इससे 4 साल की सुविधा में संवितरण मूल्य 67 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया।
अगला लेख
कश्मीर और अनुच्छेद 370 पर क्या बोले पूर्व पाक पीएम इमरान खान