• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. GST collection increased by 11 percent in july
Written By
Last Modified: मंगलवार, 1 अगस्त 2023 (15:42 IST)

जुलाई में GST संग्रह 11 प्रतिशत बढ़ा, 5वीं बार 1.65 लाख करोड़ रुपए से अधिक

जुलाई में GST संग्रह 11 प्रतिशत बढ़ा, 5वीं बार 1.65 लाख करोड़ रुपए से अधिक - GST collection increased by 11 percent in july
GST collection : वित्त मंत्रालय के अनुसार, जीएसटी संग्रह जुलाई माह में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1,65,105 करोड़ रुपए रहा। अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था लागू होने के बाद से पांचवीं बार जीएसटी संग्रह 1.6 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है।
 
वित्त मंत्रालय के अनुसार, जुलाई 2023 में सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1,65,105 करोड़ रुपए रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी 29,773 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी 37,623 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी 85,930 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्र 41,239 करोड़ रुपए सहित) है। इसके अलावा उपकर 11,779 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्र 840 करोड़ रुपए सहित) रहा।
 
मंत्रालय के अनुसार राजस्व संग्रह जुलाई 2023 में पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक रहा।
 
समीक्षाधीन महीने के दौरान घरेलू लेन-देन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व सालाना आधार पर 15 प्रतिशत अधिक रहा। जीएसटी राजस्व संग्रह जून महीने में 1,61,497 करोड़ रुपए था।
 
ये भी पढ़ें
NCB ने किया देश के सबसे बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़