1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, silver prices rise

Gold, silver। सोना 305 रुपए और चांदी 255 रुपए मजबूत

Gold
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में ग्राहकी आने से शुक्रवार को सोना 305 रुपए चमककर 38,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर तथा चांदी 255 रुपए की बढ़त में 1 सप्ताह से ज्यादा के उच्चतम स्तर 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
गुड फ्राइडे के मौके पर विदेशों में अधिकतर प्रमुख सर्राफा बाजार बंद रहे। लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सोने-चांदी में हल्की मजबूती देखी गई थी।
 
कारोबारियों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर शुक्रवार को पीली धातु की ग्राहकी मजबूत रहने से इसके दाम बढ़ गए। वैवाहिक मौसम को देखते हुए आने वाले समय में भी इसमें तेजी जारी रहने की उम्मीद है, हालांकि वैश्विक स्तर पर आने वाले उतार-चढ़ाव पर काफी कुछ निर्भर करेगा। (वार्ता)