• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (17:42 IST)

जेवराती मांग से सोना चमका, चांदी चढ़ी

Gold
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी और स्थानीय बाजार में जेवराती मांग आने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चमककर 31,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।


औद्योगिक मांग निकलने से चांदी भी 225 रुपए चढ़कर 39,975 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट से विदेशी बाजारों में सोना मजबूत हुआ है। सोना हाजिर 0.30 डॉलर चढ़कर 1,347.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 6.1 डॉलर की गिरावट में 1,350.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.6 डॉलर की तेजी के साथ 16.66 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
गोलीबारी में जिंदा बचे लोगों ने ट्रंप पर साधा निशाना