सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: शनिवार, 27 जनवरी 2018 (18:37 IST)

सोना लुढ़का, चांदी भी टूटी

Gold
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती मांग उतरने से शनिवार को सोना 250 रुपए टूटकर 31200 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी 350 रुपए लुढ़ककर 40650 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।


गणतंत्र दिवस के कारण स्थानीय बाजार में शुक्रवार को अवकाश था। इस दौरान विदेशी बाजारों में 17 महीने के उच्चतम स्तर से सोने के फिसलने से आज स्थानीय बाजार खुलने पर पीली धातु पर दबाव रहा। वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 1,349.40 डॉलर प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।

फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 14.20 डॉलर लुढ़ककर सप्ताहांत पर 1,348.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 17.38 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)