गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (18:41 IST)

सोने और चांदी में तेजी

Gold
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी तथा डॉलर की तुलना में रुपए के कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपए चढ़कर तीन सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर 30,075 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया। 
 
तीन सप्ताह बाद पीली धातु 30 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के पार निकली है। चांदी भी 380 रुपए की छलांग लगाकर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम रही। यह आठ सप्ताह से अधिक का इसका उच्चतम स्तर है। सोना-चांदी लगातार चार कारोबारी दिवस मजबूत हुए हैं। इस दौरान सोने के दाम 390 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी के 1,030 रुपए प्रति किलोग्राम चढ़े हैं।
 
विदेशी बजारों में सोना हाजिर 10.55 डॉलर उछलकर 1,285.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोया वायदा 2.70 डॉलर की तेजी के साथ 1,290.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.23 डॉलर चढ़कर 16.57 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मिस्र में 15 आतंकियों को फांसी पर लटकाया