Daily Horoscope
Tue, 17 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold silver Delhi bull market

चांदी सस्ती हुई, सोना स्थिर

Gold
नई दिल्ली। घरेलू खुदरा जेवराती मांग निकलने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में गिरावट के बावजूद दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 30,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर टिका रहा। इसी बीच, औद्योगिक मांग घटने से चांदी 100 रुपए लुढ़ककर 40,100 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 5.70 डॉलर की गिरावट में 1,282.95  डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.6 डॉलर की गिरावट में 1,288.40  डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर हालांकि 0.01 डॉलर की तेजी में 17.07 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि डॉलर में हुए सुधार से पीली धातु पर दबाव बढ़ गया है। 
 
निवेशकों की नजर अब भी अमेरिका-उत्तर कोरिया के तनाव पर टिकी है कि आगे यह क्या रुख लेता है। निवेशकों के संशय के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में उतनी गिरावट नहीं आई है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
शर्मनाक! कश्मीर में लहराया पाकिस्तानी झंडा...