1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोना 662 रुपए टूटा, चांदी 1,431 रुपए कमजोर

सोना 662 रुपए टूटा, चांदी 1,431 रुपए कमजोर

Gold Silver
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 662 रुपए टूटकर 50,338 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 1,431 रुपए के नुकसान से 62,217 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,648 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि भारत में सोने की कीमतों में करेक्शन से धनतेरस से पहले इसकी त्योहारी खरीद बढ़ सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,886 डॉलर प्रति औंस पर था वहीं चांदी 24.31 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।
 
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्बिसेज के उपाध्यक्ष (जिंस बाजार अनुसंधान) नवनीत दमानी की राय में सोने में यह गिरावट शेयर बांड जैसी ज्यादा जोखिमभरी संपत्तियों की ओर निवेशकों का झुकाव अचानक बढ़ने से है। यह झुकाव अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जो बिडेन की जीत के साथ-साथ कोविड-19 की वैक्सीन के विकास में फाइजर की सफलता की अप्रत्याशित घोषणा से है। उनकी राय में सोना अभी 49,600-50,900 के दायरे में रह सकता है। (भाषा)
अगला लेख
Uttar Pradesh by-election results : 2 सीटों पर भाजपा को मिली जीत, 4 पर आगे, 1 सीट सपा के खाते में