manglik dosh calculator
✕

रुपए में भारी गिरावट से सोना पहुंचा 45600 के पार, चांदी भी 700 रुपए चमकी

Updated: शुक्रवार, 6 मार्च 2020 (15:48 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में रही तेजी और घरेलू स्तर पर रुपए में भारी गिरावट आने से बने दबाव में शुक्रवार को सोना 910 रुपए उछलकर पहली बार 45 हजार रुपए के पार 45680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी हाजिर 700 रुपए चमककर 48,000 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
ALSO READ: सोना रिकॉर्ड स्‍तर पर, 1400 रुपए उछला, 45 हजार के करीब
लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 2.60 डॉलर की बढ़त लेकर शुक्रवार को 1676.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 6.60 डॉलर की तेजी लेकर 1673 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.13 डॉलर टूटकर 17.33 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
विश्लेषकों का कहना है कि दुनियाभर के शेयर बाजार में हुई बिकवाली और डॉलर में रही मजबूती के कारण पीली धातु में तेजी रही है। घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपए के टूटने का असर भी कीमती धातुओं पर दिखा है।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

राजस्थान में हार के बाद MP BJP अलर्ट, 230 विधानसभा क्षेत्रों में उतारेगी 'सेवा दूत'; 2028 चुनाव से पहले टटोलेगी नब्ज

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

जीतू पटवारी का ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल, अतिथि शिक्षक सड़क पर क्यों हैं?

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अगला लेख