1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Fall in the prices of gold and silver

सोने के भावों में 389 व चांदी के भावों में आई 1,607 रुपए की गिरावट

gold
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 389 रुपए टूटकर 51,995 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 52,384 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इस दौरान चांदी की कीमत भी 1,607 रुपए लुढ़़ककर 56,247 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 57,854 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट दर्शाता 1,753 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 19.23 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव रहा।(भाषा)
अगला लेख
आजादी के लिए बहिष्‍कार से लेकर 2022 तक बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड, क्‍या है इतिहास, कब और क्‍यों हुए विरोध?