1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. वैश्विक संकेतों से सोना 94 रुपए लुढ़का, चांदी 782 रुपए चमकी

Delhi Sarafa Bazar | वैश्विक संकेतों से सोना 94 रुपए लुढ़का, चांदी 782 रुपए चमकी

Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं में बिकवाली दबाव के अनुरूप शुक्रवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में भी सोना 94 रुपए की गिरावट के साथ 52990 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। जबकि चांदी की कीमत 782 रुपए की तेजी के साथ 69262 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,084 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 782 रुपए की तेजी के साथ 69,262 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 68,480 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रटीय बाजार में सोने का भाव 782 रुपए गिरावट के रुख के साथ 1,938 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी का भाव 27.19 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, डॉलर इंडेक्स के दिन के निम्न स्तर से उबरने के बाद सोने में शुक्रवार को आरंभिक लाभ लुप्त हो गया।

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता के पुन: शुरु होने की उम्मीद के बाद अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक का ब्योरा जारी होने की खबर से सोने की कीमतों पर दबाव कायम हो गया।(भाषा)
अगला लेख
Weather Update : मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश की संभावना