गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोना स्थिर, चांदी 400 रुपए उछली
Written By
Last Modified: शनिवार, 19 अक्टूबर 2019 (17:03 IST)

सोना स्थिर, चांदी 400 रुपए उछली

Delhi Sarafa Bazar | सोना स्थिर, चांदी 400 रुपए उछली
नई दिल्ली। विदेशों में कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपए में रही मजबूती के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 39670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा, जबकि त्योहारी मांग के बल पर चांदी 400 रुपए की छलांग लगाकर 47 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर सोना हाजिर बढ़त के साथ 1490.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1489.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में तेजी रही। चांदी हाजिर बढ़कर 17.51 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
ये भी पढ़ें
PMC बैंक के एक और जमाकर्ता की मौत, अब तक गई 5 की जान, क्या बोला परिवार...