1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. त्योहारी मांग से सोना 126 रुपए चमका, चांदी 380 रुपए उछली

Delhi Sarafa Bazar | त्योहारी मांग से सोना 126 रुपए चमका, चांदी 380 रुपए उछली

Gold
नई दिल्ली। कमजोर रुपए और त्योहारी मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 126 रुपए की बढ़त के साथ 39,160 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में भी 380 रुपए का उछाल आया और यह 46,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

गुरुवार को सोना 39,034 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार चांदी में भी 380 रुपए का उछाल आया और यह 46,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गुरुवार को चांदी 46,520 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव त्योहारी सीजन की मांग उभरने और कमजोर रुपए से 126 रुपए चढ़ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,502 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं चांदी 17.71 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
अगला लेख
INX Media case : चिदंबरम के खिलाफ वारंट, 14 अक्टूबर को कोर्ट में हों पेश