1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi Sarafa Bazar

वैश्विक स्तर पर गिरावट से सोना लुढ़का, चांदी भी फिसली

Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 50 रुपए फिसलकर 33,170 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी भी 100 रुपए लुढ़ककर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 3.60 डॉलर गिरकर 1,317.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.10 डॉलर उतरकर 1,316.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर 0.03 डॉलर गिरकर 15.47 डॉलर प्रति औंस बोली गई। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है।
अगला लेख
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस की न्यूनतम आय योजना को बताया छलावा