1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi Sarafa Bazar

कमजोर मांग से सोना टूटा, चांदी भी हुई सस्ती

Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग कमजोर पड़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 40 रुपए लुढ़ककर 33,030 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 60 रुपए की गिरावट के साथ 40,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


गत दिवस स्थानीय बाजार में सोना पहली बार 33 हजार के पार पहुंचा था। आभूषण निर्माता इस स्तर पर खरीद करने से आज बचते दिखे। इससे पीली धातु में मामूली गिरावट देखी गई। कारोबारियों का कहना है कि सोने को विदेशी बाजार से समर्थन मिल रहा है और इसलिए आगे इसमें तेजी लौट सकती है।

विदेशों में शुक्रवार को सोना हाजिर 4.05 डॉलर की बढ़त में 1,292.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा आठ डॉलर की मजबूती के साथ 1,295.40 डॉलर प्रति औंस बोल गया।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका में आर्थिक सुस्ती के मद्देनजर फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि का क्रम टूट सकता है। इसासे डॉलर पर दबाव आया है तथा पीली धातु को बल मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.12 डॉलर की बढ़त में 15.68 डॉलर प्रति औंस पर रही।
अगला लेख
खुशखबर, एक बार चार्ज करने पर 800 किमी चलेंगे वाहन