1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi bullion market

सोने में 70 रुपए की गिरावट, चांदी भी 400 रुपए लुढ़की

Delhi bullion market
Delhi bullion market : वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 70 रुपए के नुकसान के साथ 60050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। व‍हीं चांदी की कीमत भी 400 रुपए लुढ़ककर 73600 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी की कीमत भी 400 रुपए लुढ़ककर 73600 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,929 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी तेजी के साथ 23.84 डॉलर प्रति औंस रही।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने की कीमतें निचली सीमा में अटकी हुई हैं क्योंकि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर आगे के संकेतों के लिए गुरुवार को जारी होने वाले जुलाई महीने की मुद्रास्फीति आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।
 
वायदा कारोबार में एमसीएक्स में दोपहर के कारोबार में सोने के अक्टूबर अनुबंध की कीमत 12 रुपए की गिरावट के साथ 59236 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एमसीएक्स में चांदी वायदा के सितंबर अनुबंध की कीमत भी 105 रुपए टूटकर 70111 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
मणिपुर पर भी बोले, उपलब्धियां भी गिनाईं, शाह के भाषण की 10 बड़ी बातें