1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi bullion market

Gold-Silver Price : सोना 340 रुपए मजबूत, चांदी 1110 रुपए उछली

Delhi bullion market
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 340 रुपए की मजबूती के साथ 61280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी 1110 रुपए की तेजी के साथ 77150 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,940 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1110 रुपए की तेजी के साथ 77150 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 340 रुपए बढ़कर 61280 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 2027 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 25.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा, अमेरिका में मुद्रास्फीति में नरमी आई है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व मई में ब्याज दर में वृद्धि के बाद भी इसे ऊंचा बनाए रख सकता है।इससे गुरुवार को डॉलर और मानक बॉन्ड प्रतिफल में नरमी के साथ सोने में तेजी रही।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
सेंसेक्स 38 अंक चढ़ा, लगातार 9वें दिन रही बढ़त