शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi bullion market
Written By
Last Modified: बुधवार, 1 मार्च 2023 (19:24 IST)

सोना 475 रुपए चढ़ा, चांदी में 1225 रुपए की गिरावट

सोना 475 रुपए चढ़ा, चांदी में 1225 रुपए की गिरावट - Delhi bullion market
नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 475 रुपए की तेजी के साथ 55955 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।हालांकि चांदी की कीमत 1,225 रुपए लुढ़ककर 63,825 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,480 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी की कीमत 1,225 रुपए लुढ़ककर 63,825 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 475 रुपए की तेजी के साथ 55,955 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1833 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी मामूली तेजी के साथ 21.04 डॉलर प्रति औंस पर थी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, डॉलर के अपने हालिया उच्च स्तर से नीचे आने के कारण बुधवार को एशियाई कारोबार के घंटों में कॉमेक्स में सोने 1830 डॉलर प्रति औंस से ऊपर मजबूत हो गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)