1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi bullion market

सोने में 294 रुपए की तेजी, चांदी भी 523 रुपए चमकी

Delhi bullion market
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 294 रुपए की तेजी के साथ 51236 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत भी 523 रुपए बढ़कर 62,577 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,942 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 523 रुपए बढ़कर 62,577 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,054 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव क्रमश: 1,866 डॉलर प्रति औंस और 22.35 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, गुरुवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव मामूली गिरावट के साथ 1,866 डॉलर प्रति औंस रह गया, जिसके कारण सोने के दाम में स्थिरता रही।(भाषा)
अगला लेख
EPF पर 2020-21 के लिए ब्याज दर का एलान, जानिए कितना मिलेगा आपके जमा पर ब्याज