1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. धनतेरस से पहले सोने में गिरावट, चांदी भी 230 रुपए टूटी

Delhi bullion market | धनतेरस से पहले सोने में गिरावट, चांदी भी 230 रुपए टूटी

Delhi bullion market
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 10 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 46,673 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की कीमत भी 230 रुपए की गिरावट के साथ 63,014 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,683 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 230 रुपए की गिरावट के साथ 63,014 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 63,244 रुपए प्रति किलो बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,783 डॉलर प्रति औंस और 23.75 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, अमेरिका के जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत सोमवार को 1,783 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहने से सोने की कीमतों में स्थिरता रही।(भाषा)
अगला लेख
भारत के Corona वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को 5 और देशों ने दी मान्यता