शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोने में मामूली तेजी, चांदी में 323 रुपए का उछाल
Written By
Last Modified: सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 (19:37 IST)

सोने में मामूली तेजी, चांदी में 323 रुपए का उछाल

Delhi bullion market | सोने में मामूली तेजी, चांदी में 323 रुपए का उछाल
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 37 रुपए की मामूली तेजी के साथ 46,306 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत भी 323 रुपए के उछाल के साथ 62,328 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,269 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 323 रुपए के उछाल के साथ 62,328 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,005 रुपए प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,766 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 23.36 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मामूली गिरावट के साथ 1,766 डॉलर प्रति औंस रह गई जिससे यहां सोने की कीमतों में गिरावट आई। मिलेजुले वैश्विक संकेतकों और डॉलर के मजबूत होने से सोमवार को सोने की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।(भाषा)
ये भी पढ़ें
लखीमपुर कांड में थार सवार चश्मदीद सुमित जायसवाल गिरफ्तार