1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोना 264 रुपए हुआ मजबूत, चांदी भी 362 रुपए चढ़ी

Delhi bullion market | सोना 264 रुपए हुआ मजबूत, चांदी भी 362 रुपए चढ़ी

Delhi bullion market
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार के रुख के अलावा रुपए के मूल्य में गिरावट आने से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 264 रुपए की तेजी के साथ 45,123 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,859 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 362 रुपए की तेजी के साथ 58,825 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 58,463 रुपए प्रति किलो के भाव पर रही थी।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 74.19 रुपए प्रति डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,739 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 22.26 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, सोने की कीमत सात सप्ताह के निचले स्तर तक फिसलने के बाद बुधवार को उसकी हानि कुछ कम हो गई।(भाषा)
अगला लेख
Xiaomi 11 Lite 5G NE भारत में हुआ लांच, कीमत में 1500 की छूट के साथ मिल रहे हैं धमाकेदार ऑफर्स