गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोने में 122 रुपए की गिरावट, चांदी 587 रुपए चढ़ी
Written By
Last Modified: सोमवार, 8 मार्च 2021 (19:01 IST)

सोने में 122 रुपए की गिरावट, चांदी 587 रुपए चढ़ी

Delhi bullion market
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव सोमवार को 122 रुपए की गिरावट के साथ 44,114 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,236 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

दूसरी ओर, चांदी की कीमत 587 रुपए की तेजी दर्शाती हुई 65,534 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी का पिछला बंद भाव 64,947 रुपए प्रति किलोग्राम था। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने में गिरावट के अनुरूप दिल्ली बाजार में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 122 रुपए की गिरावट आई।

अंतरराष्ट्रीय बजार में सोना गिरावट के साथ 1,699 डॉलर प्रति औंस पर था, मगर चांदी लाभ के साथ 25.31 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।(भाषा)