1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Dearness allowance hiked by 4% for central government employees

48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने महंगाई भत्ते में की 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Central employee
नई दिल्ली। देश में कोरोना लेकर भय का माहौल है। इस बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। सरकार ने उनके महंगाई भत्‍ते (DA) में 4 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की है। सरकार की इस घोषणा से करीब 48 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारियों को फायदा मिलेगा।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। डीए को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 21 फीसदी किया गया है।
 
केंद्र सरकार का यह फैसला 1 जनवरी 2020 से प्रभावी होगा। इस फैसले का ऐलान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने किया। इसके अलावा उन्‍होंने केंद्रीय कैबिनेट के कई अन्‍य फैसलों की भी घोषणा की।
 
इससे पहले 10 अक्टूबर 2019 को केंद्रीय कर्मचारियों को यह राहत मिली थी। तब मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की थी।
 
इस फैसले के बाद डीए 12 से बढ़कर 17 प्रतिशत हो गया था। सरकार ने इस राहत का ऐलान ऐसे समय किया है जब चारों तरफ से कोरोना वायरस को लेकर कई नकारात्मक खबरें सामने आ रही हैं।
अगला लेख
सोना सस्ता हुआ, चांदी में भी बड़ी गिरावट