1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Budget 2019 Petrol Diesel price

बजट के बाद पहला झटका, बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol
नई दिल्ली। बजट में सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर 2-2 रुपये शुल्क बढ़ाने से शनिवार को इनकी कीमत करीब ढाई रुपए बढ़ गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 2.45 रुपए बढ़कर 72.96 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। यह 8 मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कारर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार यहां डीजल भी 2.36 रुपए महंगा होकर 66.69 रुपए प्रति लीटर हो गया, जो 4 मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।
 
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क एक-एक रुपए और सड़क एवं ढांचागत उपकर एक-एक रुपए बढ़ाया है। इससे देश के अन्य हिस्सों में भी दोनों जीवाश्म ईधनों के दाम बढ़े हैं।
 
कोलकाता में पेट्रोल 2 रुपए 40 पैसे महंगा होकर 75.15 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.36 रुपए बढ़कर 68.59 रुपए प्रतिलीटर बिका।
मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 2.42 रुपए और 2.57 रुपए बढ़े।
 
मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 78.57 रुपए और चेन्नई में 75.76 रुपए रही। डीजल की कीमत मुंबई में ढाई रुपए बढ़कर 69.90 रुपए और चेन्नई में 2.52 रुपए बढ़कर 70.48 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। (वार्ता)
अगला लेख
संन्यास की अटकलों पर धोनी ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान