1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Arvind Subramanian to continue as Chief Economic Advisor

अरविंद सुब्रमणियन को मिला सेवा विस्तार

Arvind Subramanian
नई दिल्ली। सरकार ने मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमणियन को एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया है।
 
वित्त मंत्रालय ने शनिवार को यहां यह जानकारी हुए कहा कि सुब्रमणियन का तीन वर्ष का कार्यकाल 16 अक्टूबर 2017 को समाप्त हो रहा है। अब उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया जा रहा है।
 
सुब्रमणियन ने 16 अक्टूबर 2014 को मुख्य आर्थिक सलाहकार का पदभार ग्रहण किया था। सुब्रमणियन के कार्यभार संभालने से पहले यह पद करीब एक वर्ष तक रिक्त रहा था क्योंकि उनसे पहले इस पद पर रहे रघुराम राजन को सितंबर 2013 में रिजर्व बैंक का गवर्नर नियुक्त किया गया था। (वार्ता)