1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. 15 states included in the Logistics Performance Index

लॉजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक में 15 राज्य सूची में शामिल, पीयूष गोयल ने पेश की रिपोर्ट

Piyush Goyal
नई दिल्ली। आंध्रप्रदेश, असम और गुजरात को लॉजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक में उपलब्धि हासिल करने वाले राज्यों की सूची में शामिल किया गया है। लॉजिस्टिक सूचकांक-2022 में कुल 15 राज्य और संघ शासित प्रदेशों को इस श्रेणी में रखा गया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

यह सूचकांक निर्यात और आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक सेवाओं की दक्षता का संकेतक है। सूचकांक में केरल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पुडुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा अन्य राज्य को तेजी से आगे बढ़ते राज्यों के रूप में वर्गीकृत किया गया है, वहीं आकांक्षी श्रेणी में वर्गीकृत 15 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा और मिजोरम भी शामिल हैं।
 
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा पेश विभिन्न राज्यों में लॉजिस्टिक में सुगमता (लीड्स)-2022 रिपोर्ट राज्यों को उनके लॉजिस्टिक परिवेश के आधार पर रैंकिंग प्रदान करती है। यह चौथी रिपोर्ट है। इस सूचकांक का उद्देश्य राज्यों में लॉजिस्टिक प्रदर्शन में सुधार पर ध्यान केंद्रित करना है।
 
यह देश के व्यापार में सुधार और लेनदेन की लागत को कम करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। पहली लॉजिस्टिक रिपोर्ट 2018 में जारी की गई थी। पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण कोई रैंकिंग जारी नहीं की गई थी। गुजरात 2018 और 2019 दोनों में रैंकिंग में शीर्ष पर था।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)
अगला लेख
थरूर बोले, PCC में खड़गे का स्वागत होता है, मेरे साथ ऐसा व्यवहार नहीं होता