1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. लता मंगेशकर
  4. lata mangeshkar pases away

नहीं रहीं भारत रत्न लता मंगेशकर, 92 साल की उम्र में हुआ निधन

lata mangeshkar
मुंबई। भारत रत्न लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई में निधन हो गया है। वह 92 साल की थीं। स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। वह पिछले 29 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं और आज आखिरकार जिंदगी की जंग हार गईं। 
 
लता दीदी की 8 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता दीदी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर भी दो दिन बाद 10 जनवरी को सामने आई थी।
 
वह कोविड-19 और निमोनिया दोनों से ग्रसित थीं और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती थीं। लंबे समय से लता दीदी का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समधानी की देखरेख में ही डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही थी। इलाज के दौरान उनकी हेल्थ में सुधार भी देखा जा रहा था और उनकी सेहत की लगातार निगरानी की जा रही थी।
 
करीब 5 दिन पहले उनकी सेहत में सुधार होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट हटा लिया गया था, लेकिन आईसीयू में ही रखा गया था। स्वर कोकिला लता दीदी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।
 
लताजी के निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर फैल गई। देश में 2 दिन का राष्‍ट्रीय शोक घोषित किया गया है। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नि‍तिन गडकरी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अगला लेख
लता मंगेशकर का 92 वर्ष की उम्र में निधन, नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी