सम्बंधित जानकारी
- आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आजमाएं मोटिवेशन के साथ ज्योतिष के भी उपाय
- दिवाली पर अमावस्या की रात को करें ये 10 उपाय, धन का संकट हो जाएगा दूर
- दशहरा के दिन करें ये 10 उपाय, हर क्षेत्र में होगी विजय और होगा बहुत ही शुभ
- मोर पंख में है नवग्रह का वास, पढ़ें आश्चर्यजनक फायदे, 10 काम की बातें
- होलिका दहन के दिन भरभोलिए से उतारें भाई की नज़र
लाल किताब : बुधवार को करें ये 3 उपाय तो होगा नौकरी और व्यापार में चमत्कारिक लाभ
Budhwar ke jyotish ke upay : बुधवार का ग्रह है बुध और इस ग्रह के दूषित होने से नौकरी, व्यापार, बुद्धि, लेखन सहित शरीर के कई अंगों पर यह असर पड़ता है। बुध ग्रह यदि कमजोर है तो लाल किताब के अनुसार दांत खराब होना, सूंघने की शक्ति क्षीण हो जाती है और जातक तुतलाने लगता है। वाणी खराब, झूठ बोलते या गप्प लड़ाने की आदत पड़ जाती है। आओ जानते हैं कि बुधवार को ऐसे कौनसे उपाय करें कि बुध ग्रह अच्छा फल देने लगे।
1. कन्या भोज : बुधवार के दिन श्री गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाएं। बाद में यह घी व गुड़ गाय को खिला दें। फिर दुर्गा मंदिर के बाहर बैठी किसी कन्या को बुधवार के दिन भोजन कराएं। माता को हरे रंग की चूड़ियां चढ़ाएं या 9 कन्याओं को हरे रंग का रुमाल बांटें। कन्या, बेटी, बहन, साली, बुआ, मौसी और विधवाओं की सेवा करें।
2. नाक छिदवाएं : यदि नौकरी में स्थायित्व नहीं है और व्यपार में घाटा ही होता रहता है तो किसी लाल किताब के विशेषज्ञ को कुंडली दिखाकर बुधवार के दिन नाक छिदवाएं और गुरुवार को गुरु का दान कर करें।
3. गाय को चारा खिलाएं और खुद तुलसी का पत्ता खाएं : बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और तुलसी का गिरा हुआ पत्ता धोकर खाना बहुत शुभ होता है।
