भगवती दुर्गा और लाल किताब
पुराणों अनुसार बुध ग्रह का वाहन सिंह है और इनकी तुलना शक्ति से की गई है। जिस प्रकार भक्तों का दुख: हरने हेतु भगवती दुर्गा सिंह पर सवार होकर विचरण करती रहती हैं उसी प्रकार बुध भी अपने वाहन सिंह पर सवार होकर सृष्टि में विचरण करते रहते हैं।
बुध के सभी तरह के कष्ट से बचने के लिए शक्ति की ही उपासना की जाती है। लाल किताब अनुसार दुर्गा की भक्ति करने से बुध ग्रह से उत्पन्न सभी तरह के दोष मिट जाते हैं। खराब बुध अच्छा फल देने लगता है।
खराब की निशानी : बुध ग्रह खराब है तो व्यक्ति को नशे, जुआ, सट्टा की लत लग जाती है। व्यापार और नौकरी में स्थायित्व नहीं रहता। बहन, बेटी और बुआ को दुख बना रहता है। दोस्तों से संबंध खराब होने लगते हैं।
बुध से संबंधित बीमारी : बुध से संबंधित बीमारियों में चेचक, दिमाग के रोग, नाड़ी, जीभ, दाँत की बीमारियाँ और सूँघने की क्षमता कमजोर होना अर्थात किसी प्रकार की खुशबू या बदबू का पता न चलना आदि।
उपाय : रोज नग्न पैर दुर्गा के मंदिर जाएँ। दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तसती का पाठ करें। बहन, बेटी, बुआ, साली और कन्याओं को खुश रखें तथा उनसे आशीर्वाद लें।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें