1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. अजब-गजब

भाई-बहन पर महापुरुषों के विचार

भाई-बहन के बारे में महत्वपूर्ण विचार

भाई बहन
FILE


- अरुंधति अमेड़कर
भाई-बहन का रिश्ता बचपन से जुड़ा होता है। दोनों खेलते-कूदते बड़े होते है और उनका रिश्ता भी उतना ही स्नेहभरा और विश्वास से भरा होता है। आपके लिए पेश है रक्षाबंधन के त्योहार पर भाई-बहन से जुड़े महत्वपूर्ण विचार :-

बहन के लि‍ए,

बहन एक ऐसी मि‍त्र है जि‍ससे आप बच नहीं सकते। आप जो करते हैं वो सब बहनों को पता रहता है।
- एमी ली

बहन बचपन की यादों की साझेदार होती है।
- पाम ब्राउन


बहन परि‍वार में आपका सबसे बड़ा प्रति‍द्वंदी रि‍श्ता है, लेकि‍न जब बहन बड़ी होती है तो वो सबसे मजबूत रि‍श्ता है।
- मारग्रेट मीड

बहन आपकी हंसी में शरीक और आंसुओं को पोंछने वाली है।
- अज्ञात


ऊंघती हुई आलसी और नाजुक बहन तब शेरनी बन जाती है जब उसका भाई मुश्कि‍ल में हो।
-क्‍लेरा ऑर्टेगा

बहन बचपन का वो प्‍यारा हि‍स्‍सा है जो कभी खो नहीं सकता।
- मेरि‍ऑन सी गैरेटी


बहन एक ओर वि‍परीत ध्रुव है तो दूसरी ओर आपका आइना भी है।
- अनाम

आप सारी दुनि‍या को अपनी बातों से बहला सकते हैं, बहन को नहीं।
- चेरलोट ग्रे

आपकी ऊधमबाजी और शरारतें व्‍यर्थ हैं, अगर उनमें बहन शामि‍ल नहीं है।
- अनाम

FILE

भाई के लि‍ए,

भाई प्रकृति‍ द्वारा प्रदत्त मि‍त्र है।
-जीन बापि‍स्‍ट लैगोवे

बचपन में भाई दुश्‍मन होते हैं और बड़े होने पर वही रक्षक बन जाते हैं।
- अनाम


कई बार एक भाई होना, एक सुपर हीरो होने से कहीं अच्‍छा होता है।
- मार्क ब्राउन

दो आदमि‍यों से मि‍लकर एक भाई बनता है।
- इजरायल जेंगवि‍ल


अगर आप जानना चाहते हैं कि‍ आपकी होने वाली बीवी आपसे शादी के बाद कैसे पेश आएगी, तो उसे अपने छोटे भाई से बात करते हुए सुनें।
-सैम लि‍वेनसन

भाई बहन से बड़ा हो या छोटा, वो बड़ा ही होता है।
- अनाम

(समाप्त)