1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. अजब-गजब
  6. एक बंदर पुलिस के अंदर
Written By WD

एक बंदर पुलिस के अंदर

एक बंदर पुलिस के अंदर
थाईलैंड। कानून के पालन के लिए थाईलैंड में पुलिस को एक बंदर की मदद लेना ठीक लगा। सान्तीसुक नाम का यह बंदर पुलिस के जवानों को जख्‍मी हालत में मिला था। उसका हाथ टूटा था। इबंदर को पुलिस के जवानों ने उपचार दिया और नारियल चुनना सिखाया। जल्दी ही बंदर ट्रेंड हो गया। अब वह चेकपोस्ट पर पुलिस के साथ चेकिंग का काम करता है और इसके बदले तनख्वाह के रूप में दूध की बोतल पाता है।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि दूसरे चेकपोस्ट पर लोग पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी कर जाते हैं, पर जिस चेकपोस्ट पर सान्तीसुक रहता है वहाँ लोग खुद ठहरकर चेकिंग करवाते हैं और इस बंदर-अधिकारी के साथ फोटो खिंचवाते हैं। थाई में सान्तीसुक का मतलब होता है शांति और यह बंदर शांति स्थापित करने में मदद ही तो कर रहा है। पुलिस भी उसके साथ काम करके खुश है। श्वान के साथ अब बंदर भी पुलिस की मदद करने लगे। क्या पता भविष्य में और भी जानवर पुलिस के काम आए।
लेखक के बारे में
WD