करवा चौथ पर भद्रा का साया, कब से कब तक रहेगा?
karwa chauth bhadra time 2026 in hindi: सुहागिनों के सबसे पावन और बहुप्रतीक्षित त्योहार करवा चौथ की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। इस बार व्रत की तिथि पर 'भद्रा का साया' रहने को लेकर कुछ भ्रम बना हुआ है। आइए जानते हैं कि भद्राकाल कब से कब तक रहेगा।
भद्रा काल कब से कब तक रहेगा?
भद्रा काल की स्थिति: भद्रा 28 अक्टूबर को सुबह 05:31 बजे शुरू होकर 29 अक्टूबर को सुबह 04:27 बजे पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
विशेष बात: करवा चौथ के दिन सूर्योदय होने से पहले ही भद्रा समाप्त हो चुकी होगी, इसलिए पूरे दिन और रात को चांद निकलने के समय भद्रा का कोई दोष नहीं रहेगा।
करवा चौथ तिथि कब से कब तक रहेगी?
चतुर्थी तिथि की शुरुआत: 29 अक्टूबर 2026 को रात 01:06 बजे से।
चतुर्थी तिथि का समापन: 29 अक्टूबर 2026 को रात 10:09 बजे।
शुभ मुहूर्त: व्रत सुबह 06:31 से रात 08:17 बजे तक रहेगा। पूजा का सबसे शुभ समय शाम 05:38 से 06:56 बजे तक है।
चंद्रोदय समय: रात 08:17 बजे।
पूजा व अर्घ्य विधि:
शुद्ध जल के कलश में चांदी का सिक्का और अक्षत मिलाकर चंद्रमा को जल की अटूट धार से अर्घ्य दें। छन्नी से चांद और पति का दर्शन करने के बाद पति के हाथों जल पीकर व्रत का पारण करें।
विशेष मंत्र: पूजा व अर्घ्य के समय 'ॐ शिवायै नमः', 'ॐ नमः शिवाय', 'ॐ षण्मुखाय नमः', 'ॐ गणेशाय नमः' और 'ॐ सोमाय नमः' मंत्रों का जाप करें।

