• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
  4. big jolt to bjp in karnataka, laxman savadi quits party
Written By
Last Modified: बुधवार, 12 अप्रैल 2023 (12:43 IST)

टिकटों पर कर्नाटक भाजपा में बवाल, पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने छोड़ी पार्टी

टिकटों पर कर्नाटक भाजपा में बवाल, पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने छोड़ी पार्टी - big jolt to bjp in karnataka, laxman savadi quits party
बेलगावी। कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने बुधवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की। एक दिन पहले ही राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था।
 
मौजूदा विधायक महेश कुमथल्ली को बेलगावी जिले की अथानी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। सावदी अथानी से तीन बार विधायक रहे हैं, लेकिन 2018 के चुनाव में वह कांग्रेस के टिकट पर कुमथल्ली से हार गए थे।
 
भाजपा विधान पार्षद (एमएलसी) सावदी ने कहा कि मैंने निश्चित रूप से एक निर्णय लिया है। मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह गुरुवार शाम को कड़ा निर्णय लेंगे और शुक्रवार से काम शुरू कर देंगे। ऐसी अटकलें हैं कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
 
कुमथल्ली उन बागियों के समूह में शामिल थे जिन्होंने 2019 में कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) (जद-एस) गठबंधन की सरकार को गिराने और बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाने में भाजपा की मदद की थी।
 
ये भी पढ़ें
Karnataka Election 2023 : कर्नाटक के 2 क्षेत्रों में होगा कड़ा मुकाबला, सिद्धारमैया, शिवकुमार के खिलाफ BJP ने उतारे बड़े नेता