1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
  4. Senior Karnataka BJP leader S. Eshwarappa retires from electoral politics

कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति से लिया संन्यास

S. Eshwarappa
नई दिल्ली। भाजपा की कर्नाटक इकाई के वरिष्ठ नेता के एस. ईश्वरप्पा ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के निर्णय की जानकारी दी और कहा कि वे चुनावी राजनीति से संन्यास ले रहे हैं। कन्नड़ में लिखे अपने संक्षिप्त पत्र में पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा ने कहा कि यह निर्णय उन्होंने खुद लिया है।
 
गौरतलब है कि ईश्वरप्पा अक्सर अपने बयानों और उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के कारण विवादों में रहे हैं। ईश्वरप्पा जून में 75 साल के हो जाएंगे, जो भाजपा में नेताओं के लिए चुनाव लड़ने और आधिकारिक पदों पर आसीन होने की अनौपचारिक उम्र सीमा है। हालांकि कभी-कभार इसके अपवाद भी रहे हैं। भाजपा ने अभी तक 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित नहीं की है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
BJP नेतृत्व ने शेट्टार को चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहा, हाईकमान के फैसले से नाराज पूर्व सीएम