सम्बंधित जानकारी
- बांदीपुर टाइगर रिजर्व में पीएम मोदी का मेगा इवेंट, चुनाव से पहले 4 माह में 8वां कर्नाटक दौरा
- दूसरी सूची के बाद कर्नाटक कांग्रेस में टिकटों पर बवाल, पार्टी कैसे संकट से निपटेगी?
- कित्तूर कर्नाटक में लिंगायत वोटर्स की भूमिका अहम, 7 जिले की 50 सीटों पर किसका पलड़ा भारी?
- कर्नाटक में इन 5 चेहरों पर रहेगा विधानसभा चुनाव का दारोमदार
- कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 41 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
चुनाव से पहले कांग्रेस ने बीएन चंद्रप्पा को बनाया कर्नाटक इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से महज चंद दिनों पहले कांग्रेस ने रविवार को बी एन चंद्रप्पा को अपनी प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। चंद्रप्पा की नियुक्ति आर ध्रुवनारायण के स्थान पर की गई है, जिनका पिछले महीने निधन हो गया था।
पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अगुवा डी के शिवकुमार हैं।
कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव होंगे। वहीं, नतीजों की घोषणा 13 मई को की जाएगी। पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 142 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
कांग्रेस कर्नाटक में भाजपा से सत्ता हथियाने की जी-तोड़ कोशिश कर रही है। दक्षिण भारत में कर्नाटक एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां भाजपा सत्ता में है।
