1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
  4. karnataka election : congress second list of 41 candidates

कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 41 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

karnataka election
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।
 
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची को मंजूरी दी गई थी। पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 42 नाम हैं, हालांकि मेलुकोट विधानसभा सीट सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के दर्शन पुट्टनैया के लिए छोड़ी गई है।
 
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, किट्टूर से बालासाहेब पाटिल, बादामी से भीमसेन चिमन्नकट्टी, अफजलपुर से एमवाई पाटिल, गुलबर्ग दक्षिण से आलम्माप्रभु पाटिल, गंगावटी से इकबाल अंसारी को टिकट दिया गया है।
 
कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गत 24 मार्च को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरुणा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
अगला लेख
कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप BJP के लिए करेंगे प्रचार, हिन्दी को लेकर अजय देवगन से Twitter पर लिया था पंगा