1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024
  4. JMM second list : mahua maji to contest from ranchi

JMM ने जारी की दूसरी लिस्ट, महुआ माजी रांची से लड़ेंगी चुनाव

mahua maji
JMM second list of candidates : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बुधवार को झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने महुआ माजी को रांची से टिकट दिया है। 
 
पार्टी ने अपनी दूसरी सूची में केवल एक प्रत्याशी को टिकट दिया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि अन्य विधानसभा क्षेत्रों के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज सुबह ही 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट और कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव मैदान में हैं। बसंत सोरेन दुमका से, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो नाला से, मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा से, सोनू सुदिव्य गिरिडीह से और बेबी देवी डुमरी से चुनाव चुनाव मैदान में हैं।
 
झामुमो की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में चाईबासा से दीपक बिरुआ और जमुआ से भाजपा के तीन बार के विधायक रहे केदार हजारा शामिल हैं। हजारा हाल में पार्टी में शामिल हुए हैं।
 
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मुंबई में योगी आदित्यनाथ की तस्वीर, बटेंगे तो कटेंगे संदेश वाले पोस्टर लगाए गए