मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2019
  3. झारखंड विधानसभा चुनाव 2019
  4. Jharkhand election Results : Hemant Soren can be next Jharkhand CM
Written By
Last Modified: सोमवार, 23 दिसंबर 2019 (12:54 IST)

हेमंत सोरेन हो सकते हैं झारखंड के अगले मुख्‍यमंत्री

Jharkhand election Results
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव परिणामों की अंतिम घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रुझानों की बात करें तो गठबंधन के सबसे बड़े दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन राज्य के अगले मुख्‍यमंत्री हो सकते हैं। 
रुझानों का आंकड़ा लगभग स्थिर हो चुका है। अंतिम समय तक मिले रुझानों के मुताबिक भाजपा 29, कांग्रेस-झामुमो गठबंधन 42 और अन्य 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इनमें बाबूलाल मरांडी की जेवीएम 4 सीटों पर, जबकि पिछले चुनाव में भाजपा की सहयोगी रही आजसू को 2 सीटों पर बढ़त है। 
 
हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, ऐसे में मुख्‍यमंत्री पद के लिए सबसे बड़ा दावा भी उन्हीं का है। हालांकि सोरेन दुमका सीट से कुछ समय के लिए पिछड़ गए थे, लेकिन बाद में दोनों सीटों पर उन्होंने बढ़त बना ली। 
ये भी पढ़ें
Christmas sale : मात्र 899 रुपए में कीजिए हवाई सफर