सम्बंधित जानकारी
- भारतीय जांच एजेंसियों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर के आतंकी को रवांडा से लाए भारत
- Jammu Kashmir Encounter : लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर ढेर, श्रीनगर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी
- सुन लो पाक हुक्मरानो! कश्मीर कभी पाकिस्तान नहीं बनेगा
- अपनी पार्टी का भाजपा को झटका, सभी 90 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
- पुलवामा में 2 आतंकी ढेर, मरने वालों में लश्करे तोइबा का शीर्ष आतंकी कमांडर भी?
Srinagar Encounter : गगनगिर हमले में शामिल लश्कर ए तैयबा के टॉप कमांडर को सुरक्षा बलों ने किया ढेर
श्रीनगर में ऑपरेशन दाचीगाम
Top Lashkar Commander Involved In Gagangir Attack Gunned Down In Srinagar Encounter : जम्मू-कश्मीर के गगनगिर में इस साल अक्टूबर में एक सुरंग निर्माण स्थल पर हुए हमले में कथित तौर पर संलिप्त लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मंगलवार को यहां दाचीगाम वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। हमले में एक स्थानीय डॉक्टर और 6 प्रवासी मजदूर मारे गए थे। अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
#OPDachigam : In the ongoing operation, one #terrorist is killed and has been identified as Junaid Ahmed Bhat ( LeT, Category A). The said terrorist was involved in civilians killing at Gagangir, Ganderbal and several other terror attacks. (1/2) https://t.co/zWXLOAtVb5
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) December 3, 2024
अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने सोमवार रात दाचीगाम के ऊपरी इलाकों में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकवादी मारा गया जिसकी पहचान जुनैद अहमद भट के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी भट गांदरबल के गगनगिर इलाके में एक सुरंग निर्माण स्थल के पास 20 अक्टूबर को हुए हमले में कथित संलिप्तता के लिए वांछित था। हमले में एक स्थानीय डॉक्टर और छह प्रवासी मजदूर मारे गए थे।
कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ऑपरेशन दाचीगाम: अभियान में एक आतंकवादी मारा गया और उसकी पहचान जुनैद अहमद भट (लश्कर ए तैयबा) के रूप में हुई है। यह आतंकवादी गगनगिर में नागरिकों की हत्या और कई अन्य आतंकी हमलों में शामिल था।
पुलिस ने बताया कि दाचीगाम के ऊपरी इलाकों में तलाश एवं घेराबंदी अभियान जारी है। दाचीगाम शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह लगभग 141 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इनपुट भाषा Edited by : Sudhir Sharma
