1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. Terrorists opened fire on army vehicle in Rajouri

जंगल में छिपे आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर की गोलीबारी, तलाश अभियान जारी

माना जा रहा है कि जंगल में छिपे आतंकवादियों ने इलाके से गुजर रहे सेना के वाहन पर कुछ गोलियां चलाईं। जंगल को आतंकवादियों के लिए घुसपैठ का पारंपरिक मार्ग माना जाता है।

Terrorists opened fire on army vehicle in Rajouri
Terrorists Attacks: जम्मू-कश्मीर के राजौरी (Rajouri) जिले में नियंत्रण रेखा (Line of Control) के पास स्थित एक गांव में बुधवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि सुंदरबनी सेक्टर (Sunderbani Sector) के फाल गांव के पास हुई इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।ALSO READ: राजौरी में सेना के वाहन पर हमला, जंगल में छिपे आतंकियों ने चलाई गोलियां
 
छिपे आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर कुछ गोलियां चलाईं : माना जा रहा है कि जंगल में छिपे आतंकवादियों ने इलाके से गुजर रहे सेना के वाहन पर कुछ गोलियां चलाईं। जंगल को आतंकवादियों के लिए घुसपैठ का पारंपरिक मार्ग माना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की और आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया है।ALSO READ: जयशंकर ने कहा, आतंकवाद के प्रति भारत हमेशा कतई बर्दाश्त नहीं करने का रखेगा रुख
 
इलाके में तलाशी अभियान जारी : उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में, सेना के जवानों ने मंगलवार -बुधवार की दरम्यानी रात जम्मू के अखनूर सेक्टर के कीरी बट्टल इलाके में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधियां देखने के बाद गोली चलाई। उन्होंने बताया कि आज सुबह बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो अंतिम रिपोर्ट मिलने तक जारी था।(भाषा)ALSO READ: UN में गरजे भारतीय राजदूत, पाकिस्तान में 20 से ज्यादा ब्लैक लिस्टेड आतंकी संगठनों को पनाह
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सूरत के कपड़ा बाजार में 24 घंटे से भी कम समय में दुबारा लगी आग, कोई हताहत नहीं