सम्बंधित जानकारी
- गोगलदारा में बर्फ से ढंके चिल प्वॉइंट पुकार रहे टूरिस्टों को, यह है एक छिपे हुए स्वर्ग की तरह
- जम्मू के गांव में रहस्यमयी बीमारी से 16 लोगों की मौत, अधिकारी भी हैरान
- जम्मू कश्मीर में सूखे ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड, पिछले 12 माह में 29 फीसदी कम हुई बारिश
- कश्मीर में कड़ाके की ठंड, पहलगाम में तापमान शून्य से 10.4 डिग्री नीचे
- अब श्रीनगर में दम घुटने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, सीएम अब्दुल्ला ने जताया शोक
जम्मू कश्मीर में रहस्यमयी मौतों से प्रभावित राजौरी के सुदूर गांव में बावड़ी के पास आवाजाही बंद
बधाल गांव के बावड़ी से लिए गए पानी के नमूनों में कुछ कीटनाशकों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। उक्त बावड़ी की घेराबंदी कर दी गई है।
Mysterious deaths in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के एक सुदूर गांव में 3 परिवारों के 17 सदस्यों की रहस्यमयी ढंग से मौत (mysterious death) की जांच के बीच अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में बावड़ी के पास घेराबंदी कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक झरने के पानी में कुछ कीटनाशक पाए गए हैं।
बावड़ी के पानी के नमूनों में कुछ कीटनाशकों की मौजूदगी : अतिरिक्त उपायुक्त (कोटरांका उपखंड) दिल मीर ने राजौरी जिले के बधाल गांव में बावड़ी की घेराबंदी करने और वहां 24 घंटे 2 से 3 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने का आदेश दिया है। अतिरिक्त उपायुक्त मीर ने एक आदेश में कहा कि बधाल गांव के बावड़ी से लिए गए पानी के नमूनों में कुछ कीटनाशकों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। उक्त बावड़ी की घेराबंदी कर दी गई है।ALSO READ: जम्मू के गांव में रहस्यमयी बीमारी से 16 लोगों की मौत, अधिकारी भी हैरान
उन्होंने कहा कि ऐसी आशंका है कि गांव की आदिवासी आबादी इस बावड़ी के पानी को इकट्ठा कर सकती है इसलिए तहसीलदार खवास यह सुनिश्चित करें कि कोई भी ग्रामीण किसी भी हालत में इस बावड़ी के पानी का उपयोग न करे।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
