1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. jammu kashmir deputy CM surinder chaudhary

कौन हैं सुरिंदर चौधरी, उमर अब्दुल्ला ने क्यों बनाया डिप्टी सीएम?

surinder chaudhary
surinder chaudhary : जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला की सरकार बन गई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 6 सदस्यीय कैबिनेट को शपथ दिला दी है। इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम सुरिंदर चौधरी है जिन्हें उमर अब्दुल्ला ने राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया है। 
 
56 वर्षीय सुरिंदर चौधरी ने पिछले 1 हफ्ते में 2 बार राजनीतिक पंडितों को हैरान किया है। उन्होंने पहले नौशेरा विधानसभा सीट पर जम्मू कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना को करीब 8 हजार वोटों से हरा दिया। इसके बाद वे उमर सरकार में उपमुख्यमंत्री बन गए। 
 
कक्षा 12वीं तक पढ़े चौधरी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत महबूबा मुफ्ती की पीडीपी के साथ की थी। वे जम्मू में हिंदू समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं। 2022 में महबूबा से अनबन के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी और नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गए।
 
2024 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपाई दिग्गज रवींद्र रैना को हरा दिया। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस को समर्थन देने का एलान किया। चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल 2.3 करोड़ की संपत्ति है। 
 
बहरहाल सुरिंदर को उपमुख्यमंत्री बनाकर उमर ने जम्मू से किया अपना वादा पूरा किया है कि वह जम्मू के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।  
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, जानें क्या हैं आपके शहर में ताजा भाव